खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने शुक्रवार को पटनवा पुल, सोनउला रामनगर एवं हेतिमपुर पुल के निकट छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित दुर्गा प्रतिमा विर्सजन स्थल का निरीक्षण कर हो रहे कार्यों का जायजा लिया।

सभी एहतियात बरती जाएगी
इस दौरान दोनों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण मूर्तियां विसर्जित हों, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाया जाए। किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाए।

ये इंतजाम रहेंगे
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। डीएम ने नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए।

सीसीटीवी लगवाने की मांग की
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनके बैठने के भी आवश्यक प्रबंध रखे जाएं। हेतिमपुर पुल घाट पर ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन की मांग की, जिससे जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त की।

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदवासियों को आश्वस्त किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

व्यापार बंधु की बैठक : देवरिया के व्यापारियों ने उठाए ये मुद्दे, रेलवे रैक पॉइंट को शिफ्ट कराने की होगी पहल

Sunil Kumar Rai

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी में 4,679 रुपये लूटने वाले देशभक्तों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने खर्चे 10 लाख से ज्यादा, सीएम योगी ने इतिहास से कराया रूबरू

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : योगी सरकार ने 5 साल में यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

डायट रामपुर कारखाना में मोबाइल पर पिक्चर देखता मिला लिपिक : तीन कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित, डीएम ने प्राचार्य पर लिया एक्शन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!