खबरेंदेवरिया

व्यापार बंधु की बैठक : देवरिया के व्यापारियों ने उठाए ये मुद्दे, रेलवे रैक पॉइंट को शिफ्ट कराने की होगी पहल

व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त व्यापार बंधुओं से जीएसटी पंजीयन विशेष जागरूकता अभियान 2022 के तहत पंजीकरण करा विभिन्न प्रकार के लाभ उठाने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जीएसटी पंजीयन के साथ ही पंजीकृत व्यापारी को बिना प्रीमियम के 10 लाख रुपए की व्यापारी दुर्घटना बीमा का लाभ उपलब्ध हो जाएगा। अंतर राज्यीय माल/सेवा आपूर्ति के लिए जीएसटी पंजीयन की अनिवार्यता है। वित्तीय संस्थानों, बैंकों से लोन प्राप्त करने में सहायता मिलती है। शासकीय, अर्धशासकीय विभागों में सप्लाई वर्क आर्डर के लिए भी जीएसटी पंजीयन आवश्यक है।

दाखिल करने की सुविधा है

जिलाधिकारी ने बताया कि जीएसटी प्रणाली अत्यंत सरल है और इससे जुड़े समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। शून्य खरीद-बिक्री के संबंधित रिटर्न एसएमएस के माध्यम से भी दाखिल करने की सुविधा है।

ये पेपर चाहिए

उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीयन ऑनलाइन www.gst.gov.in पर किया जा सकता है। इसके लिए पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार अथवा डिजिटल सिगनेचर, बैंक खाते का प्रमाण, आवास एवं व्यापार स्थल के पते का प्रमाण और एक पहचान पत्र की आवश्यकता हो होती है।

व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को उठाया

डीएम ने बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विमर्श भी किया। पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को उठाया। जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने परमार्थी पोखरा तथा न्यू कॉलोनी में यूरिनल सुविधायुक्त शौचालय बनाने की मांग की।

रेलवे रैक पॉइंट को हटाने की तैयारी

विष्णु अग्रवाल ने कसया ढाले के पास लगने वाले जाम की समस्या उठायी। इस पर जिलाधिकारी ने रेलवे रैक पॉइंट को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए रेलवे से पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त प्रमुख बाजारों में प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए व्यापार बंधु को आश्वस्त किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, एलडीएम अरुणेश कुमार, व्यापारी नेता पुरषोत्तम मरोदिया, सुबोध जयसवाल, प्रेम कुमार अग्रवाल, अमित कुमार सिंह संदीप कुमार बरनवाल सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

जीएसटी पंजीयन के साथ मिला इंश्योरेंस बना सहारा

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीएसटी पंजीयन के साथ मिलने वाला इंश्योरेंस अत्यंत उपयोगी है। मेसर्स तिवारी ब्रदर्स, सुविखर देवरिया के फर्म स्वामी प्रमोद शंकर तिवारी की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी मंजू देवी को 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लाभ मिला।

परिजनों को आर्थिक संबल मिला

इसी प्रकार मेसर्स प्रताप ट्रेडर्स, गरल पार देवरिया के फर्म स्वामी अजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित विनोद कुमार सिंह को 10 लाख रुपये जीएसटी पंजीयन के साथ बिना किसी प्रीमियम के मिलने वाले दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिला। इस धनराशि से दिवंगत व्यापारियों के परिजनों को आर्थिक संबल मिला है।

Related posts

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai

डीएम देवरिया की अगुवाई में परिषदीय विद्यालयों की हुई जांच : डायट प्राचार्य सहित 26 शिक्षक मिले गायब, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

एक्शन में नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा : अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

UP Elections 2022 : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकारी नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती, बस में फ्री यात्रा करेंगी नारी शक्ति

Sunil Kumar Rai

अवसर : 9-12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा पीएम स्कॉलरशिप अवार्ड, 11 सितंबर तक करें आवेदन, इसी महीने होगी परीक्षा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!