खबरेंदेवरिया

PET Exam 2022 : एग्जामिनर की तरह नजर आए डीएम और एसपी, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से की बात, मदद के लिए लगे हेल्प डेस्क

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा (PET Exam 2022) के लिए राजकीय आईटीआई (Government ITI Deoria) में बने केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया।

तैयारियों का लिया जायजा

यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पीईटी की लिखित परीक्षा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम जेपी सिंह राजकीय आईटीआई देवरिया में बने केन्द्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य शोभनाथ ने जिलाधिकारी को परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कई कक्षों का अवलोकन भी किया।

कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में भंग नहीं होनी चाहिए,अन्यथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय आदि सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

हेल्प डेस्क से मिली परीक्षार्थियों को सुविधा

यूपीएसएसएससी द्वारा शनिवार को आयोजित होने वाली PET परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा पर हेल्पडेस्क स्थापित किये गए। इन हेल्पडेस्क पर नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर तैनात थे। ग़ैरजनपद से आने वाले अभ्यर्थियों को हेल्पडेस्क के माध्यम से परीक्षा केंद्र तथा वहां तक जाने के रास्ते के विषय में जानकारी दी गई।

Related posts

सीएम योगी की सख्ती पर बजाज ग्रुप ने चीनी मिलों को किया 1371 करोड़ का भुगतान : देवरिया के किसानों को भी मिली राहत, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सूर्यपुरा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ : लोगों को बताए रोगों से बचाव के उपाय

Swapnil Yadav

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

यूपी के करोड़ों किसानों को योगी सरकार ने दी राहत : यहां करा सकेंगे फसल खरीद का पंजीकरण, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!