खबरेंदेवरिया

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बीते दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पटनवा पुल एवं हेतिमपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सर्वाधिक मूर्तियां पटनवा पुल पर प्रवाहित होती हैं। ऐसे में यहां विशेष एहतियात बरता जाए। वाहनों के आवागमन का रूट चार्ट निर्धारित रहे। इसके अतिरिक्त मूर्ति विसर्जन वाले स्थान पर बैरिकेडिंग भी की जाए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार के नुकसान न हो। मूर्ति विसर्जन करते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि लोग लाउडस्पीकर से अत्यधिक ध्वनि न करें।

उन्होंने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही गोताखोर, नाव, लाइट एवं जनरेटर के संबन्ध में भी डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इस दौरान एसडीएम, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ज्यादती : एडवांस लेने के बावजूद बकाए का भुगतान नहीं कर रहा महागुन बिल्डर, डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया की सड़कों से हटेगा जाम, डीएम ने मांगा एक्शन प्लान, जानें कहां क्या बदलेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर को हर विधानसभा में रक्तदान करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने बताई वजह

Harindra Kumar Rai

समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के सभी प्रत्याशी किए घोषित : जानें किसको कहां से मिला टिकट

Abhishek Kumar Rai

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एक साथ जांच करने पहुंची दर्जनों टीमें, शिक्षकों में मचा हड़कंप, इस ब्लॉक में चला अभियान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!