खबरेंदेवरिया

भारी बारिश भी न रोक सकी कदम : बरसात के बावजूद डीएम ने जनता दर्शन में की सुनवायी, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी चेतावनी

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने गुरुवार को कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी की तथा उसके सम्यक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

17 प्रकरण आए

बीती रात से आज सुबह तक हुई लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी आज प्रातः 10 बजे अपने कार्यकक्ष में पहुंचे। विषम मौसमी स्थितियों के बीच फरियादी जिलाधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी को देख उन्होने राहत की सांस ली और अपनी समस्याओं के समाधान की आस बंधी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज कुल 17 प्रकरण जनता दर्शन के दौरान आये। 

उम्मीद दर्शाता है

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद फरियादियों का आना प्रशासन के प्रति उनकी उम्मीद को व्यक्त करता है। ऐसे में उनकी आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा तथा उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जायेगा।

कार्रवाई की जाएगी

डीएम ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

Deoria News : लोकपर्व जीवित्पुत्रिका जिउतिया पर देवरिया में रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पंचायत भवन के निर्माण में लाखों के घोटाले पर डीएम सख्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में मांस-मछली विक्रेताओं की जांच में मिली कमियां, 4 पर कार्रवाई, विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुआ ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का एफएलसी : जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Covid-19 Report : यूपी में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!