खबरें

Covid-19 Report : यूपी में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : यूपी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 3121 नये मामले आये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सूबे में टेस्टिंग बढ़ाने और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग एलर्ट है। राज्य में बाहर से आने वाले हर नागरिक की जांच की जा रही है। सीएम ने किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए हैं।

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,96,502 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,19,397 सैम्पल भेजे गये हैं। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 3121 नये मामले आये हैं। सूबे में अब तक कुल 9,39,89,785 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16,88,105 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 8224 एक्टिव मामले हैं।

20 करोड़ डोज दी गई

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 5 जनवरी, 2022 को एक दिन में 14,17,910 डोज दी गयी। बुधवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र में 12,98,89,556 डोज दी गयी है। यह कुल 88.11 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,61,09,627 लगायी गयी हैं, जो इस उम्र वर्ग के लोगों का 51.63 प्रतिशत है। इस तरह प्रदेश में कुल 20,59,99,183 डोज दी जा चुकी हैं।

5 फीसदी को मिला डोज

उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 5.61 प्रतिशत है। इस प्रकार सभी आयु वर्ग को मिलाकर अब तक 20,67,84,949 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Related posts

देवरिया : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और सांसद-विधायक ने गिनाईं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

विकास एजेंडा रैंकिंग में देवरिया यूपी में अव्वल : इन दो अधिकारियों की बदौलत मिली उपलब्धि

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दारोगा के बेटे की मौत, पुलिस और परिजनों में नोकझोंक

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया पुलिस ने 4 लग्जरी वाहनों से 200 पेटी अवैध शराब बरामद की, 6 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai

अमृत डोज महाअभियान : देवरिया में एक लाख लोगों को लगाया जाएगा बूस्टर डोज, डीएम ने 525 टीमें गठित की, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!