खबरेंदेवरिया

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

-डिप्टी सीएम ने जनपद में विभिन्न कार्य परियोजनाओं, जिला चिकित्सालय, मलिन बस्ती, गोआश्रय केन्द्र आदि का निरीक्षण कर वास्तविकताओं को जाना
-अधिकारियों को मिली खामियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए
-जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई व दवा इलाज के समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए

Deoria News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किए।

गुड़ और चना खिलाया
उप मुख्यमंत्री सर्वप्रथम आदर्श नगर पंचायत गौरी बाजार स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल (Kanha Cow Shelter Gauri Bazar) पहुंचे और वहां गोवंश के संरक्षण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। कान्हा गोआश्रय स्थल पर कुल 111 गोवंश थे। उन्होंने गोवंश को गुड़ व चना खिलाया।

लवकनी आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र लवकनी प्रथम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पठन – पाठन व आंगनवाड़ी केंद्र के बारें में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 6 गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी व 6 बच्चों का अन्नप्राशन किया।

शुभारंभ किया
जिन महिलाओं की गोदभरायी हुई, उनमें सुमन, बेबी, जरीना, रानी, गरिमा, शवाना सम्मिलित हैं। परी, अंश, मंजित, सुमित, मरियम, अरमान का अन्नप्राशन उप मुख्यमंत्री ने किया। आइसीडीएस विभाग की लगायी गयी प्रदर्शनी का उन्होंने फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया
इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिश्रौलिया पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद कर पठन-पाठन व विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त की। अमर शहीद स्व रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति द्वार पर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पुलिस लाइन पहुंचे उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। बाद में वह मलिन बस्ती भटवलिया पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभों की हकीकत जानी। साथ ही साफ सफाई समुचित रुप से रखे जाने का निर्देश दिया।

पौधारोपण किया

इसके उपरांत उन्होंने महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया में चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की व आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल के छात्रों से संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने पौधा रोपण भी किया।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती ने इस गांव में 200 लोगों का किया मुफ्त इलाज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा नेता रजनी पांडे ने की सराहना

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित : डीएम ने लोगों से की ये अपील, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

Satyendra Kr Vishwakarma

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Rajeev Singh

75 वर्षों बाद पहली बार रोशन हुआ अंधेरे में डूबा यूपी का ये गांव : खिले गांववासियों के चेहरे, सीएम योगी की पहल…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!