खबरेंदेवरिया

DEORIA : गौरी बाजार में मामूली कहासुनी में पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पीटा, जानें पूरा मामला

पीड़ित युवक

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार में पेट्रोल भरवाने को लेकर दो युवक और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को बुरी तरह मारा-पीटा और उनकी बाइक तोड़ दी।

कहासुनी हुई
क्षेत्र के हरीरामपुर का रहने वाला प्रदुमन यादव अपने एक साथी के साथ गौरी बाजार स्थित नए पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। इसी दौरान पेट्रोल डलवाने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों से उनकी मामूली कहासुनी हुई।

बाइक को क्षति पहुंचाई
युवक ने आरोप लगाया कि पेट्रोल डलवाने की बात से नाराज पेट्रोल पंप कर्मियों ने दोनों को मारना- पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, कर्मियों ने उनकी बाइक को क्षति पहुंचाई। उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई।

शिकायत की
युवक ने बताया कि घायल हालत में उसने अपने भाई को बाइक लेने के लिए पेट्रोल पंप पर बुलाया। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी उस पर भी टूट पड़े और उसे भी मारने लगे। पीड़ित युवकों ने इस संबंध में गौरी बाजार थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Related posts

यूपी : 800 नए एंबुलेंस खरीदेगी योगी सरकार, जरूरत पर फौरन मिलेगी सेवा, सीएम ने मुफ्त डायलिसिस सुविधा का दिया तौहफा

Abhishek Kumar Rai

दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को भी यूपी में मिली नौकरी : चयनितों ने योगी सरकार के बारे में कही ये बात

Rajeev Singh

मोदी सरकार के 9 साल : योगी बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma

लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा G-20 के अतिथियों का स्वागत : अलग रंग में नजर आ रही काशी नगरी

Rajeev Singh

ITI Addmission : आईटीआई में दाखिले के लिए पहले चरण का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट से डाउनलोड करें लेटर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!