खबरेंदेवरिया

सीडीओ रवींद्र कुमार का आदेश : आधार बनाने में न हो कोताही, इन योजनाओं में शत प्रतिशत हुआ वेरिफिकेशन

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आधार से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने एवं नए आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।

सीडीओ ने बताया कि वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के लिए 205 किट एक्टिव हैं, जिनके माध्यम से विगत एक माह में 14,906 लोगों का नया आधार कार्ड बनाया गया। 52784 लोगों ने अपना आधार संबंधित डाटा अपडेट भी कराया। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में लाभर्थियों का शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण करा लिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सहज जन सेवा केंद्र तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आधार बनाने के कम औसत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इनके जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो चुके हैं तो अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें।

बैठक में एएसपी डॉ राजेश सोनकर, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, डीपीओ अनिल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Ground Breaking Ceremony 2022 : 75 हजार करोड़ के निवेश से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आगाज, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh

यूपी में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय : 6 वर्ष में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, जानें क्या बोले सीएम योगी

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

कैंप लगा कर लिए जाएंगे आवेदन : देवरिया के नवगठित नगर पंचायत और सीमा विस्तारित क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Abhishek Kumar Rai

लोकार्पण : सीएम बोले- जिले के 15 लाख लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!