खबरेंदेवरिया

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Deoria News : देवरिया के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अवैध स्टैण्ड पर संचालित तथा ओवलोडिंग करने वाली, बिना फिटनेस संचालित होने वाली वाहनों के विरूद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई 22 तथा 23 मई को सम्पन्न की गयी।

इन वाहनों पर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई में कुल 6 प्राइवेट बस, 12 आटो/ई-रिक्शा तथा 1 स्कूल बस को पुलिस लाइन में सीज किया गया। इसके साथ ही 10 ट्रकों का ओवरलोडिंग, 6 का अन्य अभियोग में चालान किया गया। इस प्रकार इस अभियान में कुल 19 वाहन सीज तथा कुल 16 वाहन को चालान किया गया। अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

सीएम ने दिया आदेश

बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोविड समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है। इनकी पहचान कर बिना विलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए। पार्किंग के लिए स्थायी जगह सुनिश्चित की जाए।

अतिक्रमण खत्म हो

उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना होगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व्यापार मंडलों के साथ संवाद कर इसका समाधान सुनिश्चित कराएं। पटरी व्यवसायियों के लिए स्थान का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास की विधिवत व्यवस्था की जाए। व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं कि हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो।

व्यापारियों से संवाद करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरें। शासन स्तर के विभागीय अधिकारी जिलों में जाएं। पार्किंग, यातायात आदि की व्यवस्था का आकलन करें। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारियों से संवाद करें।

Related posts

DEORIA : पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी का हुआ स्वागत, विपक्षियों पर हुए हमलावर

Sunil Kumar Rai

तुलसीदास की चौपाई और दो प्रसिद्ध कवियों की इन पंक्तियों से सीएम योगी ने अखिलेश पर छोड़े तीर : अगले दो चुनावों को लेकर किया बड़ा दावा

Rajeev Singh

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार : यूपी ने सर्वाधिक कनेक्शन देने का बनाया रिकॉर्ड

Rajeev Singh

Teachers Day 2022 : टीचर्स डे पर भाजपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित, समाज में उनके योगदान को सराहा

Abhishek Kumar Rai

बेटियों को बचाने की मुहिम : देवरिया मेडिकल कॉलेज में काटा गया केक, अभिभावकों को…

Swapnil Yadav

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!