खबरेंदेवरिया

एचआईवी के मामले में संवेदनशील जिलों में शामिल देवरिया : 5200 से ज्यादा पॉजिटिव चिन्हित, इन ब्लॉक में मिले ज्यादा केस

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देर सायं सीएमओ कार्यालय स्थित धनवन्तरि सभागार में जिला एड्स समन्वय समिति की ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जनपद देवरिया, बांदा, इटावा, मऊ एवं इलाहाबाद के साथ संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल है।

वर्तमान समय मे 5,204 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश मामले प्रवासियों द्वारा जनित हैं। लार, पथरदेवा, रुद्रपुर, भागलपुर एवं बनकटा इस दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक हैं। ऐसे में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 10 स्थानों पर विशेष कैंप का आयोजन करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, एनजीओ की सहभागिता प्रमुख रूप से होगी। स्वास्थ्य शिविर में प्रवासियों को कई तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी के दृष्टिगत जनपद में नुक्कड़ नाटकों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ संजय कुमार सहित एमओआईसीगण एवं एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

डीएम ने राष्ट्रीय लोक अदालत में कलेक्ट्रेट में की सुनवाई : 24515 मामले सुलझे, लाखों का लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

देवरिया को मिला 1100 करोड़ का निवेश : हजारों को मिलेगा रोजगार, जानें इंवेस्टर्स समिट में क्या रहा खास

Rajeev Singh

आज 1500 गरीब बेटियों की होगी शादी : सीएम योगी देंगे आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का होगा भव्य आयोजन

Sunil Kumar Rai

Dhanvantari Jayanti 2022 : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत ने भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई, हवन-पूजन किया

Abhishek Kumar Rai

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रेप स्टेट बना दिया है : अखिलेश यादव

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!