खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम और एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश, लेखपाल को लगाई फटकार, VIDEO

-डीएम ने बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं

-क्विक रिस्पॉन्स टीम के जरिये किया कई प्रकरणों का निस्तारण

-शिथिलता के लिये किया आगाह

-इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 49 प्रकरण हुए प्राप्त,10 का मौके पर हुआ निस्तारण

-आधा दर्जन प्रकरण क्विक रिस्पॉन्स टीम के हवाले, समयबद्धता के साथ निस्तारण करने का निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने बरहज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवायी के दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया है कि सभी सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अफसर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें। फ़रियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए डीएम ने कई प्रकरणों में क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया और आज ही उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का आदेश दिया।

ये शिकायतें मिलीं

मइल के बकुची गांव निवासी रामबिहारी ने दफा 24 में आदेशित पैमाइश दो वर्ष से लंबित होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई और दो दिन के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैरियाराजा गांव के लालजी यादव ने खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने की फरियाद लगाई, जिस पर डीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की क्विक रिस्पांस टीम का गठन कर आज ही कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हल हुई समस्या

पैना ग्राम की वीणा सिंह ने अपनी पैतृक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्विक रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा। उप जिलाधिकारी ने मौके पर सभी पक्षों को सुनकर समस्या का निराकरण कर दिया।

टीम का गठन किया

सिसई गुलाबराय की फूला देवी ने पंचनामा के मुताबिक रास्ता खाली कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा बीसी राय के नेतृत्व में हल्का लेखपाल एवं पुलिस उप निरीक्षक की टीम का गठन कर आज ही निराकरण करने का निर्देश दिया।

कार्रवाई का आदेश दिया

ग्राम करौंदी के नागरिकों ने चकमार्ग संख्या 95 पर अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर डीएम ने कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया।

त्वरित निस्तारण हो

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

जिम्मेदारी से हल करें मामले : एसपी संकल्प शर्मा

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का आदेश दिया।

49 प्रकरण मिले      

इस दौरान कुल 49 प्रकरण आये, जिसमें से 10 का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष अन्य ऐसे मामले जिसमें साक्ष्य व जांच आदि की आवश्यकता पायी गयी, उन अनिस्तारित प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ बरहज, तहसीलदार, बीएसए सन्तोष कुमार राय, डीएसओ विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related posts

विपक्ष के सवालों पर योगी के मंत्री ने किया पलटवार : सपा-बसपा और अपराधियों…

Rajeev Singh

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

स्टालिन की बदजुबानी पर सीएम योगी का पलटवार : सनातन विरोधियों को दी बड़ी नसीहत, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Independence Day Celebration : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूक – बधिर बच्चों संग मनाया आजादी का जश्न, बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

Deoria Election 2022 : इस वर्ग के मतदाताओं पर भाजपा का रहेगा पूरा फोकस, साधने के लिए बनी ये योजना

Rajeev Singh

योगी सरकार की आम जन से अपील : 28 अगस्त तक जरूर लें फाइलेरिया की दवा, सालों बाद मिल सकती है लापरवाही की सजा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!