खबरेंदेवरिया

बारिश से बेहाल देवरिया : शहर की सड़कें जलमग्न हुईं, डीएम ऑफिस और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसा पानी, जल निकासी के लिए बन रहा नाला टूटा

Deoria news : पहले सूखे के संकट से जूझ रहे जनपद देवरिया में अब मूसलाधार बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया है। जन जीवन अस्त-व्यस्त है। जलजमाव से हर तरफ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों मसलन जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी ऑफिस में पानी घुस गया है। शहर की आम सड़कें जलमग्न हैं।

हर तरफ पानी भरा

दरअसल जनपद में बुधवार से ही लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से गुरुवार की सुबह देवरिया शहर जलमग्न हो गया। शहर के मुख्य रोड पानी में डूबे रहे। जलभराव से आवाजाही और दुकानें खोलने में भी दिक्कत हुई। जनपद के प्रमुख बाजारों में लगभग दुकानें बंद रहीं। हॉस्पिटल रोड और डाकबंगले में भी पानी जमा हो गया। इससे इलाज कराने आने वालों को खासी मुश्किल हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी काफी तकलीफें उठानी पड़ी।

डीएम ऑफिस में जमा हुआ जल

यहां तक कि भारी बारिश की वजह से जिलाधिकारी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग ऑफिस में भी पानी जमा हो गया। खुद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) जलजमाव के बीच सुबह 10:00 बजे अपने कार्यकक्ष पहुंचे और उन्होंने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।

41 करोड़ से बन रहा नाला

वहीं शहर के पानी को कुर्ना नाला तक पहुंचाने के लिए बन रहा नाला भी भारी बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया और अमेठी मंदिर के पास टूट गया। करीब 41 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा यह नाला भारी बारिश के पहले पड़ाव पर ही फेल साबित हुआ। बताते चलें कि शहर को जलभराव से मुक्त बनाने के लिए सीसी रोड से खोराराम तक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है।

डीएम ने किया था निरीक्षण

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने भी इस निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण किया था और उन्होंने संबंधित अफसरों को आदेश दिया था कि बरसात से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाए। लेकिन यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार और लेटलतीफी का शिकार हो गया। इसके चलते इस बरसात शहर को जलजमाव से निजात दिलाने के मंसूबे पर भी पानी फिर गया।

Related posts

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

राज्य सरकार अपना बिजनेस शुरू करने का दे रही अवसर : इन स्कीम में करें आवेदन, जानें नियम और शर्तें

Sunil Kumar Rai

Selfie Point in Deoria : देवरिया में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में 1 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान : सीएम योगी ने सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक की जिम्मेदारी तय की

Shweta Sharma

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!