खबरेंदेवरिया

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Deoria News : जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai) ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का आयोजन युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने सिखाने की एक सतत प्रक्रिया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक पहल है। विगत वर्ष की भांति 10 से 17 वर्ष के बच्चे इस में भाग लेंगे, जिसमें 10 से 14 जूनियर वर्ग तथा 14 से 17 वर्ष उम्र के बच्चे सीनियर वर्ग में आएंगे।

कम से कम 2 बच्चे प्रत्येक ग्रुप में होने चाहिए और प्रत्येक समूह का एक ग्रुप लीडर होना चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल कांग्रेस का मुख्य विषय ‘अपनी पारिस्थितिकी तंत्र को जानें’ है। पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक अभ्यास, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार, उत्सव स्वास्थ्य पोषण और भलाई आदि उपविषयों पर भी छात्र अपने प्रोजेक्ट बना सकते हैं।

प्रत्येक दल को 8 मिनट का समय प्रस्तुतिकरण के लिए दिया जाएगा। उत्कृष्ट बाल विज्ञानी प्रदेश स्तर पर प्रयोग भाग करेंगे।डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अनिल कुमार त्रिपाठी समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देवरिया से उनके मोबाइल नंबर 945384482 तथा सौरभ त्रिपाठी 70070045902 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

Ghaziabad-Kanpur Greenfield Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : दोनों शहरों की दूरी 3 घंटे में होगी तय, इन 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में बर्खास्त 20 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें नाम

Abhishek Kumar Rai

रियल एस्टेट में उछाल : 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के अपार्टमेंट की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी, इन 7 शहरों में रुचि दिखा रहे खरीदार

Abhishek Kumar Rai

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने दिए तीन बड़े वैश्विक प्रस्ताव, अफ्रीका-भारत साझेदारी पर दिया जोर

Kajal Singh
error: Content is protected !!