खबरेंदेवरिया

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस

-डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर तहसील में होगा आयोजित
-दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए विशेष कैंप का होगा आयोजन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में 20 अगस्त को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के हितों के दृष्टिगत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन हो चुका है
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तैनात करने एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विगत दो संपूर्ण समाधान दिवस में पहले भी इस तरह के कैम्पों का आयोजन हो चुका है।

सहूलियत मिल रही है
उन्होंने बताया कि कैंप में 70 से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट करके मौके पर दिए जा चुके हैं। इससे दिव्यांगजनों को खासी सहूलियत मिली है और उनको उनके क्षेत्र में ही प्रमाणपत्र मिलने लगा है। इसके लिए अब उन्हें जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। कैम्प में प्रातः 10 बजे से प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

समस्याएं निस्तारित होंगी
जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी रुद्रपुर तहसील में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है।

Related posts

BIG NEWS : गौतमबुद्ध नगर के 40 गांवों में मत्स्य पालन के लिए दो दिन होगी तालाबों की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा खुखुंदू का प्रसिद्ध जैन मन्दिर, करोड़ों की लागत से बनेगा टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर

Shweta Sharma

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए लीज एग्रीमेंट पर हुए हस्ताक्षर, जानें क्या बोले सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

कैबिनेट का फैसला : मेडल विजेताओं को राजपत्रित पदों पर मिलेगी नियुक्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!