खबरेंदेवरिया

DEORIA : महुआडीह पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने खोले राज

Deoria News : देवरिया जिले की महुआडीह थाना पुलिस (Mahuadih Thana Police) ने बुधवार की रात क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। अभियुक्तों के पास से एक मोबाइल, 2910 रुपए नगद और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मामला दर्ज हुआ था
बुधवार की रात थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबन्ध में वादी मैनुद्दीन अली पुत्र मुन्शी अली जनपद देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना महुआडीह पर मुअसं-216/2022 धारा-392, 506 के तहत अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने सौंपी जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी।

सूचना पर किया गिरफ्तार
उनके नेतृत्व में शुक्रवार, 19 अगस्त को थानाध्यक्ष महुआडीह हमराही के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय की टीम के संयुक्त प्रयास से अवरही तिराहे व पकड़ी वीरभद्र के मध्य स्थित पुल के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

महुआडीह थाना क्षेत्र के हैं आरोपी
अभियुक्तों से पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम व पता
1.रोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया
2.दिलीप पुत्र लोरिक सिंह निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया बताया।

ये बरामदगी हुई
पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 01 अदद मोबाइल फोन, 2910 रुपये नगद तथा 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक शुरू कर दी है।

टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तार करने वाली टीम में डॉ महेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महुआडीह, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, उप निरीक्षक दिनेश कुमार मौर्य, कॉन्स्टेबल श्यामनरायन पाण्डेय, विनय प्रजापति, आशीष कुमार, मो चाँद साहब और विनोद यादव शामिल थे।

Related posts

वृक्षारोपण अभियान : यूपी में लगे 25.15 करोड़ पौधे, सीएम योगी ने चित्रकूट में किया शुभारंभ

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 5 जुलाई को लगेंगे 23 लाख से ज्यादा पौधे, डीएम ने परखीं तैयारियां, बेसिक शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के किसानों को मिल रहा बड़ा मौका : इन कृषि यंत्रों के लिए तुरंत करें बुकिंग, इस आधार पर दिया जाएगा

Sunil Kumar Rai

कार्रवाई : ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, इस मामले से जुड़ा नाम

Sunil Kumar Rai

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!