खबरेंदेवरिया

लीलापुर आईटीआई की Deadline का Last Month : मगर अब तक अधूरा काम, CDO ने जांच में पाई कमियां

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लीलापुर (Government Industrial Training Institute Leelapur – ITI Leelapur) विकास खण्ड बैतालपुर जनपद देवरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पीपी सिंह सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग देवरिया (PWD Deoria) उपस्थित थे।

इस विद्यालय में 01 कार्यशाला, 01 थ्योरी कक्ष, 10 लैब कक्षों का निर्माण कराया जाना है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-29 गोरखपुर (UP Projects Corporation Gorakhpur Unit) है। इस कार्य की लागत रू० 2.4672 करोड़ है, जिसकी स्वीकृति 26 मार्च 2020 को प्राप्त है। परियोजना पूर्ण होने का दिनांक 31 दिसंबर 2022 है।

इस परियोजना पर अवमुक्त धनराशि रू0 1.90000 करोड़ है। निरीक्षण के समय भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल में प्लास्टर का कार्य पूर्ण पाया गया। अन्य फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण के समय इस परियोजना पर 104 मजदूर बाहरी दीवार की चिनाई कर रहे थे। इतने कम मजदूर कार्य पर लगे होने से यह प्रतीत होता है कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण होने की सम्भावना कम है।

कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करायें। भूतल पर बरामदा में एक बीम और रूफ स्लैब में सैगिंग दिखी, जिसे ठीक कराये जाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। शेष कार्य संतोषजनक प्रतीत होता है।

Related posts

पूर्वांचल को सीएम योगी ने दिया ये खास तोहफा : अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मॉडर्न पुलिसिंग के लिए होगा गेम चेंजर

Sunil Kumar Rai

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai

देवरिया : 20 फरवरी से शुरू होगा दूसरा प्रशिक्षण अभियान, कार्मिक करेंगे मतदान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : भाजपा देवरिया ने सन 1857 की क्रांति के नायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि, कविताओं से जनता को करते थे प्रेरित

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ‘वित्तीय अनियमितता के मामलों को सामने लाए सोशल ऑडिट टीम, होगी कड़ी कार्रवाई,’ डीडीओ ने दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सूचना विभाग ने वाहन चालक को रिटायरमेंट पर दी भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!