खबरेंदेवरिया

DEORIA : 19 जुलाई तक सभी योनजाओं की फाइलें निस्तारित करेंगे बैंक, इतने आवेदन अटके

-सीडीओ की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक संपन्न

-19 जुलाई तक लंबित पत्रावलियों का कराएं निस्तारण

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बैकर्स की बैठक की गयी। इसमें लीड बैंक प्रबंधक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला उद्योग केन्द्र

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 107 पत्रावलियों बैंक को प्रेषित किया गया है, जिनमें केनरा बैंक में 01, एक्सिस बैंक में 01, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में 07, इण्डियन ओवर सिज बैंक में 02, पीएनबी में 09, भारतीय स्टेट बैंक में 02, यूनियन बैंक में 08, एक्सिस बैंक में 01, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक मे 09 पत्रावलियां लम्बित हैं।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 84 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित किया गया है, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा में 01, बैंक ऑफ इण्डिया में 01, केनरा बैंक में 04, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में 08, इण्डियन बैंक में 06, पीएनबी में 13, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 06, भारतीय स्टेट बैंक में 04, एवं यूनियन बैंक में 08 कुल 51 पत्रावलियां लम्बित हैं।

ओडीओपी

ओडीओपी योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 85 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित किया गया है, जिनमें केनरा बैंक में 01, सेंन्ट्रल बैंक में 14, इण्डियन बैंक में 8, पीएनबी में 12, बड़ौदा यूपी बैंक में 07, भारतीय स्टेट बैंक में 03, यूनियन बैंक में 07, कुल 52 पत्रावलियां लम्बित हैं।

जिला ग्रामोद्योग विभाग

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 60 पत्रावलियां विभिन्न बैंकों में प्रेषित किया गया है, जिसमें बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 05, सेन्ट्रल बैंक में 01, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में 01,पंजाब नेशनल बैंक में 2 इण्डियन बैंक में 06 कुल – 15 पत्रावलियां लम्बित हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 21 पत्रावलियां विभिन्न बैंकों में प्रेषित किया गया है, जिसमें से बैंक ऑफ बड़ौदा में 01, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 07, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में 02, पंजाब नेशनल बैंक में 02, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया में 02, केनरा बैंक में 02 कुल 16 पत्रावलियां लम्बित हैं।

वार्ता कर उसका निस्तारण करायें     

उपस्थित बैंक के अधिकारीगण को उन्होंने निर्देशित किया कि वे 19 जुलाई तक प्रत्येक दशा में बैंकों में लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें। कहीं कुछ कमियां हो तो संबंधित विभाग अथवा मुझे अवगत करायें, ताकि उस ठीक कराया जा सके। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं उपायुक्त, उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया कि जिन बैंकों में पत्रावलियां लम्बित हैं, उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उसका निस्तारण करायें।

लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें

जिन बैंकों में ज्यादा पत्रावलिया हैं, तो स्वयं जाकर बैंक अधिकारी से मिलकर 19 जुलाई तक निस्तारण करायें। लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि बैंकर्स एवं संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें।

Related posts

लोकसभा उपचुनाव : परिणाम से बसपा में उत्साह, मायावती बोलीं- सिर्फ हम में भाजपा को हराने की जमीनी शक्ति है

Abhishek Kumar Rai

3सी पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना : इन तीन फैक्टर के अनुरूप स्कीम को किया जाएगा क्रियान्वित

Sunil Kumar Rai

16 साल से नि:शुल्क इलाज कर रही संस्था : अब तक देवरिया के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को किया स्वस्थ, प्रांत उपाध्यक्ष ने दिया धन्यवाद

Rajeev Singh

सीडीओ ने की एक्शन टेकेन की समीक्षा : भलुअनी और रामपुर कारखाना के अलावा सभी ब्लॉक को नोटिस जारी, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम और एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को दी चेतावनी, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!