खबरेंदेवरिया

Deoria News : जल जीवन मिशन में सुस्ती पर दो फर्मों को नोटिस जारी, सीडीओ ने 10 दिन की मोहलत दी

-सीडीओ ने की जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा

-धीमी प्रगति होने के कारण दो फर्मों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के योजनाओं की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की गयी।

इतना काम हुआ है

अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि मेसर्स एलसी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने 216 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है। शिरोपरि जलाशय 74 नग का कार्य प्रगति पर है। 517 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 10315 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। 12 डीपीआर में संशोधन किया जाना था, जो अभी तक लम्बित है।

ये है स्थिति

मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड ने 144 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया है। शिरोपरि जलाशय 16 नग का कार्य प्रगति पर है। 247 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 4756 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार यादव ने 17 डीपीआर में संशोधन करके अभी तक प्रस्तुत नहीं किया है।

10 दिन में काम में तेजी लाएं

मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों फर्मों के धीमी प्रगति होने के कारण कड़े निर्देश दिये कि वे अपने प्रगति को 10 दिवस के अन्दर बढ़ाएं। जनपद देवरिया में कार्यरत 7 आईएसए (इम्प्लीमेन्ट सपोर्ट एजेन्सी) जिसमें कुमुद फाउण्डेशन आंवटित ग्राम पंचायतों में कम ग्रामवासियों से केपेक्स एकाउण्ट कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

नोटिस देने का आदेश दिया

जनपद में ऐसे गांवों की संख्या 114 है, जबकि 80 ग्रामों में व मानव उत्थान के आवंटित ग्राम पंचायतों की संख्या 117 है जो कि 130 ग्रामों में खाते खुलवाये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने धीमी प्रगति होने के कारण दोनो फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) से नोटिस देने का आदेश दिया।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में मांस-मछली विक्रेताओं की जांच में मिली कमियां, 4 पर कार्रवाई, विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने

Sunil Kumar Rai

बर्थ सर्टिफिकेट से लिंक होगा आधार : 10 साल से अधिक हुआ बने तो आज ही कराएं अपडेट, डीएम ने बैठक में दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

तैयारीः यूपी के 499 अस्पतालों में शुरू हुए ऑक्सीजन प्लांट, 11 करोड़ लोगों को लगा टीका, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पंचायत भवन के निर्माण में लाखों के घोटाले पर डीएम सख्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!