खबरेंदेवरिया

Deoria News : अगस्त से शुरू होगा आधार नंबर एकत्रीकरण का अभियान, जानें क्यों मांग रहा चुनाव आयोग ये निजी जानकारी

-आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अगस्त से चलेगा विशेष अभियान

-पूर्णतया स्वैच्छिक होगा आधार नंबर देना

-7 अगस्त और 21 अगस्त को समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष कैम्प

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुँवर पंकज ने बताया कि निर्वाचन आयोग (Election Commissioin) ने मतदाताओं से ऐच्छिक रूप से आधार नंबर का एकत्रीकरण किये जाने की कार्ययोजना बनायी है। आयोग से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में 7 अगस्त एवं 21 अगस्त को मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे प्रेरित

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अभियान 1 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें बीएलओ घर-घर भ्रमण करके मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र करने के साथ ही आवेदन पत्र फॉर्म 6-बी भी जमा करेंगे। साथ ही मतदाताओं को अपना आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

सहायता भी की जाएगी

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि विशेष कैंप के दिन कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपित अथवा संशोधित कराना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है तो उसे आयोग की तरफ से नवीनतम फॉर्म 6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित फार्म को भरने में उनकी सहायता भी की जाएगी।

आधार नंबर देने का अनुरोध किया

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण पूर्णतया स्वैच्छिक है और इस आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं जाएगा। आधार नंबर की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी और उसे किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के प्रस्तावित अभियान के तहत अपना आधार नंबर देने का अनुरोध किया।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम ने मिड डे मील में लापरवाही पर बीईओ और सप्लाई इंस्पेक्टर को चार्जशीट दिया, रोका वेतन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

Deoria news : सनातन सेना ने अब तक मंदिरों में लगाए 400 से अधिक पौधे, 11 सितंबर को देवरहा बाबा तपो आश्रम में करेंगे पौधा रोपण

Sunil Kumar Rai

अब गोरखपुर में मिलेगा लखनऊ-दिल्ली के डॉक्टरों से इलाज : सीएम योगी ने इन सीएचसी का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

सड़क पर खेल रहे बच्चों का हुआ नामांकन : बीएसए देवरिया की अगुवाई में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोले स्वतंत्र देव सिंह : ‘समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है योगी सरकार,’ विकास कार्यों का लिया जायजा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!