खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : लक्ष्य से कम सड़क निर्माण और अपूर्ण कार्य पर सीडीओ सख्त, अफसरों पर गिरी गाज, इन रोड में मिली खामी

-सीडीओ ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

-सड़कों के निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर सहायक / अवर अभियन्ता के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गुरुवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पाया कि 20 नई सड़कों के सापेक्ष 9 तथा 8 चौड़ीकरण / सुदृढीकरण के सापेक्ष 2 सड़कों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। पूर्ण सड़कों की सूची प्राप्त कर खण्ड विकास अधिकारी व ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अवर अभियन्ता की टीम बनाकर जांच कराई गई। जिसमें 3 सड़कों का निर्माण अपूर्ण पाया गया तथा 2 सड़कों की गुणवत्ता सामान्य पाई गई।

कार्य अपूर्ण मिला

विकास खण्ड पथरदेवा में कोटवा मिश्र से हरी महुअवां प्राथमिक विद्यालय होते हुए सुन्दरपुर के खलवां टोला मार्ग के नव निर्माण के कार्य में केवल जी-2 का कार्य पूर्ण पाया गया। जी-3 एवं लेपन का कार्य नहीं कराया गया है। मझौली चुनकी सोहगरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य में गांव के बीच में लगभग 200 मीटर विवाद के कारण नहीं हुआ है। शेष कार्य लगभग 8.30 किमी मौके पर पूर्ण पाया गया।

गुणवत्ता सामान्य मिली

राजस्व ग्राम सहजौर के मजरे उत्तर टोला सम्पर्क मार्ग (1.40 किमी) का निर्माण कार्य व चुनकी- भाटपार रानी मार्ग से दोगारी राजमल सम्पर्क मार्ग (3.00 किमी) का निर्माण कार्य, साहोपार बैदौली एवं महदेवा टोला के बीच छोटी कड़ी (2.1 किमी) के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सामान्य पाई गई है।

3 दिन में कार्रवाई कर सूचना देंगे

इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड/ प्रान्तीय खण्ड को सम्बन्धित सहायक / अवर अभियन्ता के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए तीन दिवस के अन्दर अवगत कराने के निर्देश दिये गये हैं। अन्यथा अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जायेगी।

Related posts

सीएम योगी ने कैबिनेट संग देखी ‘दी केरला स्टोरी’ : यूपी में पहले से लागू धर्मांतरण रोधी कानून, अब तक 855 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

यूपी के 64 कुख्यात गैंगेस्टर्स की लिस्ट जारी : गोरखपुर जोन से राजन तिवारी और रिजवान जहीर का नाम शामिल

Sunil Kumar Rai

बैतालपुर ब्लॉक का हाल : 11 महीने बाद भी जांच में नहीं मिला सुधार, पिछले अक्टूबर में मानदेय रोकने के आदेश पर अब तक नहीं हुआ अमल, अकाउंटेंट पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : अगले 10 सालों में देश में 40 करोड़ लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1200 विमानों का बेड़ा होगा तैयार

Abhishek Kumar Rai

बाढ़ से निपटने को तैयार योगी सरकार : 50 बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुए स्थापित, 40 जनपदों पर सीएम की विशेष नजर

Sunil Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!