खबरेंदेवरिया

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का एक्शन : दो पंचायत सचिव निलंबित, भुगतान की प्रक्रिया में अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) के आदेश पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। भटनी विकास खंड के जिरासो तथा भाटपाररानी ब्लॉक के अजोरिया ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों के पंचायती राज निदेशालय से विकसित पंचायत गेटवे पोर्टल से भुगतान न करके किसी अन्य माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया आरंभ करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पंचायत राज विभाग के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायतों में ई-राजस्व पोर्टल पर योजनाओं को अपलोड किए जाने, वर्क आईडी जनरेट करने एवं कार्य के उपरांत भुगतान किए जाने के संबंध में पंचायत गेटवे पोर्टल का प्रयोग करना अनिवार्य है।

कहीं और से भुगतान किया

जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि पोर्टल की सूचना के अनुसार 12 से 17 सितंबर तक ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी में ग्राम सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर में पंचायत गेटवे पोर्टल इंस्टाल न कर अन्यत्र कहीं से भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में त्रिसदस्यीय समिति गठित कर जांच करायी गयी है। समिति की जांच आख्या के अवलोकनोपरान्त रेखा रानी सचिव (मूल पद ग्राम पंचायत अधिकारी) ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी को स्पष्ट उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया।

जांच में मिली अनियमितता

इसी प्रकार पोर्टल की सूचना के अनुसार 12 से 17 सितंबर तक ग्राम पंचायत जिरासो विकास खण्ड भटनी में ग्राम सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर में पंचायत गेटवे पोर्टल इंस्टाल न कर अन्यत्र कहीं से भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में त्रिसदस्यीय समिति गठित कर जांच करायी गयी है। समिति की जांच आख्या के बाद मनोज कुमार यादव सचिव (मूल पद ग्राम पंचायत अधिकारी) ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी को स्पष्ट उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार यादव के विरुद्ध प्रख्यापित अनुशासनिक कार्रवाई के प्रकरण में जांच करवाई पूर्ण करने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत सलेमपुर को जांच अधिकारी तथा निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा रानी के विरुद्ध प्रख्यापित अनुशासनिक कार्रवाई के प्रकरण में जांच कार्रवाई पूर्ण करने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरहज को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण कर अपनी विवेचनात्मक आख्या एक माह में प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

दर्दनाक : बेटे के मौत की खबर सुन मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Sunil Kumar Rai

बाल गृह के बच्चों को टूर कराएगा रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल : बैठक में कार्यक्रमों पर हुई मंथन, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी आज राष्ट्र को सौंपेंगे Mopa Intarnational Airport : इस हवाई अड्डे की 5 खूबियां कर देंगी हैरान, देखें PHOTOS

Harindra Kumar Rai

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी: माघ मेला 2026 की तैयारियों का किया निरीक्षण

Kajal Singh

सलेमपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन, इन बीमारियों की तुरंत होगी जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!