खबरेंदेवरिया

दर्दनाक : बेटे के मौत की खबर सुन मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Deoria News : देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना में बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां को भी दिल का दौरा पड़ गया और थोड़ी देर में उनकी भी मृत्यु हो गई। बेटा मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि माता – पिता कोलकाता में रहते हैं। दोनों का दो जगह अंतिम संस्कार किया गया।

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव के निवासी छोटे पांडे रेलवे में कर्मचारी हैं और फिलहाल कोलकाता में सेवारत हैं। उनके दो पुत्र और 5 पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्रों और पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

ट्रक की चपेट में आ गया

उनका एक बेटा चंदन पांडे (22 वर्ष) मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार की रात कंपनी से घर लौटते समय चंदन ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

दिल का दौरा पड़ा

स्थानीय पुलिस ने चंदन के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को इसकी जानकारी दी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां कौशल्या देवी को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन थोड़ी देर में उनकी भी मृत्यु हो गई। दो मौतों से  परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।

गांव आने पर हुई जानकारी

मजबूरन चंदन का अंतिम संस्कार मुंबई में सगे – संबंधियों ने किया। जबकि मां कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार कोलकाता में हुआ। परिजन जब अंतिम संस्कार के बाद गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस अनहोनी पर अफसोस जता रहा है।

Related posts

BREAKING : देवरिया पुलिस ने 4 लग्जरी वाहनों से 200 पेटी अवैध शराब बरामद की, 6 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

सान्वी सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल : युवा समाजसेवी और भाजपा पदाधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी

Rajeev Singh

यीडा टॉय पार्क में एक साल में शुरू होगा उत्पादन : टॉय इंडस्ट्री के क्षेत्र में चीन को पछाड़ सकेगा भारत, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

दो गुने से अधिक स्वावलंबी हुईं यूपी की मातृशक्ति : योजनाओं का मिल रहा शत-प्रतिशत लाभ, महिला श्रमशक्ति को सशक्त बना रही सरकार

Rajeev Singh

एसपी संग रैन बसेरा पहुंचे डीएम : देवरिया के सभी रैन बसेरों को 24 घंटे में शुरू करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!