खबरेंदेवरिया

बाल गृह के बच्चों को टूर कराएगा रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल : बैठक में कार्यक्रमों पर हुई मंथन, बनी ये योजना

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) की एक बैठक गुरुवार को मालवीय रोड स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि क्लब आगामी 13 नवंबर को राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया के बच्चों को गोरखपुर चिड़ियाघर और प्लैनेटोरियम घुमाने के लिए ले जा रहा है। जिसके लिए सनबीम स्कूल देवरिया के निदेशक अवनीश मिश्रा ने अपनी स्कूल बस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 14 नवंबर बाल दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम के संबंध में सुझाव मांगे।

क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन अखिलेन्द्र शाही ने जिला जेल में बंद महिला कैदियों के बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर उन्हें इस संदर्भ में आवश्यक प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन उपेंद्र शाही ने जनवरी माह में क्लब द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का सुझाव बैठक में रखा, जिस पर चर्चा के बाद सभी लोगों ने इस पर सहमति दी और आगामी बैठक में इसकी विस्तृत कार्य योजना बनाकर कर प्रस्तुत करने का दायित्व उन्हें सौंपा गया।

बैठक में सचिव रोटेरियन मुरली सिंह, रोटेरियन अरुण बरनवाल, रोटेरियन राजेन्द्र जायसवाल, रोटेरियन नितिन बरनवाल, रोटेरियन नवनीत अग्रवाल, रोटेरियन अनिल जायसवाल, रोटेरियन गुड्डू सिंह, रोटेरियन मयंक अग्रवाल, रोटेरियन पीयूष अग्रवाल, रोटेरियन हिमांशु कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम के एक्शन से सहमीं संस्थाएं : फिर करा रहीं निर्माण कार्य, कटियारी गांव में तेज हुआ काम

Harindra Kumar Rai

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

डीएम की अपील : 10 साल पुराना हो आधार तो कराएं अपडेट, कार्ड बनाने में लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को इन दो जिलों का दौरा करेंगे, करोड़ों की योजनाएं लोगों को सौंपेंगे, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Board Result 2022 : देवरिया की अंशु ने गोरखपुर मंडल टॉप किया, प्रदेश में टॉप टेन में मिली जगह

Harindra Kumar Rai

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!