खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम ने 5 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी, जानें वजह

12-14 उम्र वर्ग के कोविड वैक्सीनेशन में लापरवाही पर सख्ती

5 सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों का वेतन रोका गया

Deoria News : 12 से 14 उम्र वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन में प्रथम डोज की कम उपलब्धि होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आलोक पांडेय ने भागलपुर, भटनी, रामपुर कारखाना तरकुलवा और सलेमपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम एवं बीसी पीएम के मई माह के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

औसत से कम है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 से 14 उम्र वर्ग के बच्चों का कोई टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। सलेमपुर में लक्ष्य के सापेक्ष 25.86%, भटनी में 26.6 2%, भागलपुर में 28.34%, रामपुर कारखाना में 42.81% एवं तरकुलवा में 33.30% बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। यह जनपद के औसत 67.62% से काफी कम है।

कार्रवाई की जाएगी

इन सामुदायिक केंद्रों की वजह से जनपद में टीकाकरण की लक्ष्य प्राप्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने समस्त प्रभारियों को चेतावनी दी कि यदि टीकाकरण कार्य में इसी प्रकार की लापरवाही जारी रहेगी, तो भविष्य में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Related posts

प्रोन्नति : कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए 5 नामों की सिफारिश फिर दोहराई

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने सीएम सिटी को दिया 629 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का गिफ्ट : सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 193 गांवों को मिलेगा नल से जल

Rajeev Singh

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

यूपी : मिथक तोड़ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 52 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के 4 ब्लॉक में कम वसूली करने वाले अधिकारियों को नोटिस, सीडीओ रवींद्र कुमार ने मांगा जवाब

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!