खबरेंदेवरिया

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party Deoria) द्वारा चलाये जा रहे बूथ विजय अभियान के तहत नगर पंचायत बैतालपुर के वार्ड 7 और 8 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धि बताई और निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस दौरान बैतालपुर नगर पंचायत प्रभारी राजन यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हर गरीब को खाना, पढ़ाई और इलाज की मुफ्त सुविधा भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है। बीजेपी अपने कार्य पद्धति से आज विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर अंतिम पायदान पर खड़े करोड़ों लोगों का उत्थान कर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर है।

मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा, किसी को विश्वास नहीं था कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट सकता है, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह कर दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान में घुसकर हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। भारतीय जनता पार्टी सरकार में दिव्य-भव्य राम मंदिर बन रहा है।

इस दौरान अरविन्द पाण्डेय, राजेश निषाद, आनन्द मणि, राहुल मणि, नीलरतन जायसवाल, सिद्धार्थ मणि, श्रीकृष्ण मणि, गणेश यादव, राजन मणि, सुनील बरनवाल, अमित गुप्ता, भीम कन्नौजिया, अमित यादव, वृजेन्द्र पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, रंजीत सिंह आदि रहे।

Related posts

इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी के हस्तशिल्प उद्योग को लगे पंख : पांच दिवसीय आयोजन में पहुंचे 60 देशों के विदेशी मेहमान

Rajeev Singh

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai

रिपोर्ट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला प्रदेश का बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार

Harindra Kumar Rai

पराली से होगी किसानों की कमाई : बायोडीजल मिश्रण की नीति बनी लाभकारी, योगी सरकार ने तय की उत्पादन और बिक्री की प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

जो भी टाई-सूट में दिख गया, सरकार उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लेती है : अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Swapnil Yadav

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सरकार दलित समाज को बना रही सशक्त

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!