खबरेंदेवरिया

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने वितरित किया हाइजीन किट, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Deoria New : इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) ने शनिवार, 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे भिखमपुर रोड पर आजीवन सदस्य अनिल तिवारी के आवास (ललिता भवन) के सामने 50 लोगों को हाइजीन किट वितरित किया।

इस सिलसिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही (Akhilendra Shahi) थे।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक स्वच्छता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी।उन्होंने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, बाल विनोद चौरसिया, क्यूम खान, अवध किशोर चौधरी, विक्रमा जायसवाल, छोटे (छनमन), अतुल कुमार बरनवाल, मोहम्मद इमरान, गिरिजेश श्रीवास्तव और राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

स्मार्ट क्लास से यूपी की शिक्षा प्रणाली में आएगा बड़ा बदलाव : एससीईआरटी सिलेबस बेस्ड डिजिटल कंटेंट होगा उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीएम ने पीएम को भेंट की तनछुई जामावर : बनारस की बनी बेहतरीन साफ्ट स्टोन जाली, जानें क्यों है ये खास

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 57 गांव बाढ़ की चपेट में : जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने लिया जायजा, वितरित की राहत सामग्री

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : युवा कल्याण विभाग गांवों को बनाएगा जागरूक, बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!