खबरेंदेवरिया

भगवामय हुआ गौरीबाजार : भाजपा की बूथ विजय यात्रा में जुटे हजारों कार्यकर्ता, एमएलए बोले-जनता विपक्ष का सफाया कर खिलायेगी कमल

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी गौरीबाजार मण्डल ने नगर पंचायत में बूथ विजय पद यात्रा मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता और चुनाव संयोजक राजेश कुमार मिश्र की अगुवाई में निकली। बूथ विजय यात्रा रामपुर चौराहे से शुरू हुयी और सभी वार्ड में घूमती हुयी गौरीबाजार चौराहे पर समाप्त हुयी।

वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Dr Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि मोदी और प्रदेश सरकार के कार्यों का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश विकास की नयी ऊंचाई छू रहा है। इस पद यात्रा में शामिल भारी भीड़ यह बता रही है कि जनता भाजपा सरकार के कार्यों से पूरी तरह खुश है। जनता इस निकाय चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर कमल खिलायेगी।

पार्टी जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत से जनता ने आशीर्वाद देकर केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाया।अब यही जनता यह ठान चुकी है कि निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगे।

निकाय चुनाव संयोजक और जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने बूथ विजय पद यात्रा को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं व जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान रमेश गुप्ता, विनय जायसवाल, प्रदीप मद्धेशिया, दिनेश पाण्डेय, कलीम, आदित्य सिंह, देवीशरण जायसवाल, जगरनाथ श्रीवास्तव, प्रिन्स पाण्डेय, पप्पू गुप्ता, जयकिशुन, मनोज सिंह, करमवीर सिंह, रामजी वर्मा, विकास आदि रहे।

Related posts

सत्र 2024-25 से गोरखपुर आर्मी स्कूल में शुरू होगी पढ़ाई : दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

10 साल पुराना हो चुका आधार कार्ड तो आज ही बनवाएं नया : अन्यथा आएगी दिक्कत, देना होगा इतना शुल्क

Abhishek Kumar Rai

भारत में बन रही जानलेवा कफ सिरप ! गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल, उत्पादों को बताया खतरनाक

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : डीएम की सख्ती से 69 साल बाद 4 संपत्ति निष्क्रांत दर्ज हुईं, साल 1953 में कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!