खबरेंदेवरिया

देवरिया में राजकीय धान क्रय केंद्रों का खेल : डीएम की जांच में रिकॉर्ड और स्टॉक में मिला अंतर, जवाब तलब

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार को भलुअनी ब्लॉक के गड़ेर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान क्रय से संबंधित ऑनलाइन क्रय प्रणाली में दर्ज आंकड़े तथा स्टॉक में उपलब्ध धान की मात्रा में अंतर मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी बुधवार अपराह्न खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र गडेर पहुंचे। डीएम ने धान खरीद से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर केंद्र पर अब तक हुई खरीद का ब्यौरा देखा, जिसमें तीन किसानों से 54 क्विंटल धान का क्रय दर्ज मिला। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के स्टॉक में मौजूद धान की मात्रा की जांच कराई, जिसमें 36 क्विंटल धान ही मौके पर उपलब्ध मिले।

इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और क्रय केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक जगदीश को कड़ी फटकार लगाई तथा उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख में दर्ज और स्टॉक में मौजूद मात्रा में अंतर मिलना लापरवाही को स्पष्ट करता है। इसकी जवाबदेही तय करके सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने स्टॉक में रखे धान के बोरो पर क्रय तिथि का उल्लेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। किसी भी दशा में किसानों को वापस न किया जाए। जिलाधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें निर्धारित मानकों के तहत क्रय केंद्र पर धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या हो रही हो तो उनके सीयूजी नंबर 9454417543 पर अवगत कराएं। समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

14 धान क्रय केंद्र प्रभारियों और 6 मार्केटिंग इंस्पेक्टर का वेतन बाधित
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संतोषजनक गति से धान क्रय नहीं करने पर धान क्रय केंद्र प्रभारी देसही देवरिया, पकड़ी बुजुर्ग, बैतालपुर बी, भटनी, भागलपुर तथा रुद्रपुर/गडेर के क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन बाधित कर दिया गया है।

इन केंद्रों पर प्रभारी के तौर पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर की तैनाती है। इन सभी केंद्रों द्वारा सम्मिलित रूप से 15 दिनों में महज 40 क्विंटल धान का क्रय किया गया है। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि धीमी गति से धान क्रय करने पर धान क्रय केंद्रों पर तैनात कॉपरेटिव के 14 प्रभारी सचिवों का नवंबर माह का वेतन भी बाधित कर दिया गया है।

जिन प्रभारी सचिवों का वेतन बाधित किया गया है, उनमें –
साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर
साधन सहकारी समिति खोराराम
साधन सहकारी समिति श्रीनगर बरडीहा
साधन सहकारी समिति रावतपार
साधन सहकारी समिति छपैली
साधन सहकारी समिति लक्ष्मीपुर
साधन सहकारी समिति रामनगर
साधन सहकारी समिति विशुनपुरा
साधन सहकारी समिति शिवपुर
साधन सहकारी समिति खोरीबारी
साधन सहकारी समिति भिंगारी
साधन सहकारी समिति कोडरा
साधन सहकारी समिति परसिया छितनी सिंह
साधन सहकारी समिति अनंतपुर शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त यूपीएसएस के जिला प्रबंधक से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शासन की मंशानुरूप त्वरित गति से धान क्रय करने का निर्देश दिया।

Related posts

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

बर्जर पेंट्स ने यूपी में शुरू की एशिया की सबसे बड़ी यूनिट : सीएम योगी ने किया शुभांरभ, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

एक्शन में सीडीओ : घटिया सामग्री मिलने पर तकनीकी सहायक पर कार्रवाई, दो को चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Sunil Kumar Rai

विभाजन विभीषिका दिवस : देवरिया भाजपा ने मौन जुलूस निकाल बंटवारे के बलिदानियों को किया नमन, सांसद और विधायक ने की अगुवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!