खबरेंपूर्वांचल

जनता दर्शन में दो महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सुनाई पीड़ा : भावुक सीएम ने दिलाया भरोसा और दिए ये आदेश

Gorakhpur News : “पैसे के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी घर की बिटिया की शादी नहीं रुकेगी। साथ ही किसी मरीज का इलाज धन की कमी से बाधित नहीं होगा। न तो घबराएं और न ही परेशान हों। हर जरूरतमंद, पीड़ित की मदद के लिए सरकार तत्पर है।”

मदद के दृढ़ इरादे में लिपटे संबल के ये भावनात्मक बोल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हैं। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने सब को आश्वस्त किया कि समस्या किसी भी तरह की हो उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बिटिया की शादी मैं आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। उसकी परेशानी सुनते ही सीएम बेहद संजीदा हो गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाया जाए। यदि कोई दिक्कत आ रही हो तो बिटिया की शादी के लिए महिला को भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने महिला से कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी।

इसी तरह जनता दर्शन में एक महिला ने हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई। मुख्यमंत्री ने अब तक हुए व चल रहे उपचार की जानकारी ली और महिला से कहा कि आप पति को एडमिट कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी।

उन्होंने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित अस्पताल को धनराशि जारी कर दी जाएगी। जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ सीएम योगी ने चॉकलेट गिफ्ट किया। उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

जिम्मेदारी : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वॉलंटियर बाढ़ क्षेत्र में बांट रहे राहत सामग्री, ये पदाधिकारी संभाल रहे कमान

Abhishek Kumar Rai

8 साल बाद भी अधूरा काम : डीएम ने भवानी छापर राजकीय आईटीआई का किया निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नई नीति से बदल रही यूपी की तस्वीर, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार

Abhishek Kumar Rai

अब्बास अंसारी की फिर बढ़ीं मुश्किलें : सीजेएम कोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज

Rajeev Singh

Hariyali Teej 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, मनीषा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!