खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर जताया अंसतोष, मिलीं ये खामियां

-डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

-व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश

Deoria News : आगामी 6 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिये बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने 2 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। 

व्यवस्था की जानकारी भी ली

जिलाधिकारी जेपी सिंह सबसे पहले सोनूघाट के निकट जनता इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने भवन व उपलब्ध साज-सज्जाओं पर असन्तोष जताया तथा सभी तैयारियों को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। कहा कि पुनः 05 जुलाई को इस केन्द्र का निरीक्षण किया जायेगा। सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध होनी चाहिये। डीएम को बताया गया कि 10 कक्षों में परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 314 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और पेयजल व्यवस्था की जानकारी भी ली।

450 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें

इसके उपरान्त जिलाधिकारी गंगा प्रसाद इंटर कालेज मझगांवा बीएड प्रवेश परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि 15 कमरों में इस परीक्षा केन्द्र में लगभग 450 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्य को परीक्षा की शुचिता, पवित्रता बनाये रखते हुए नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।

06 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करे, यह सुनिश्चित किया जाये। मोबाइल आदि का भी प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई को दो पालियों में प्रथम प्रातः 09 से 12 बजे तथा द्वितीय पाली 02 से 05 बजे तक सम्पन्न होगी। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता, प्रधानाचार्य मझगांवा वंशराज पाण्डेय, रमाकान्त यादव सहित अन्य जुड़े स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बीएसए देवरिया ने इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण : विद्यालय में नहीं मिला कोई बच्चा, ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Rajeev Singh

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ : डीएम दिव्या मित्तल ने की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

निरीक्षण : जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का जाना हाल, कहीं बच्चे कम तो कुछ केंद्र मिले बंद, हुई ये कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

Deoria news : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोगों की समस्याओं पर लिया एक्शन, कहा-हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Abhishek Kumar Rai

मनरेगा कार्यों में पिछड़ा देवरिया : मगर भुगतान करने में आगे, प्रदेश में मिला 12वां स्थान, अब यह लक्ष्य हासिल करेगा प्रशासन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!