खबरेंदेवरिया

बूथ सशक्तीकरण अभियान सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी नहीं : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Deoria News : बूथ सशक्तीकरण का अभियान कोई साधारण अभियान नहीं है। यह एक दूरदर्शी अभियान है। यह अभियान सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी भर नहीं है। देश की व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार लगातार चलती रहे, इसके लिए यह अभियान जरूरी है।

संबोधित किया

यह बात कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने आगामी कामकाजी एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में भाजपा पथरदेवा विधानसभा के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की शनिवार को पार्टी के नेता आशुतोष सिंह के भुजौली स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

चिन्हित बूथों पर इस योजना को शुरू किया है

उन्होंने कहा कि यह बूथ सशक्तीकरण अभियान आगामी चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय नेतृत्व ने चिन्हित बूथों पर इस योजना को शुरू किया है। सरल एप के माध्यम से बूथवार जानकारी हमें अपलोड करनी है। कृषि मंत्री ने कहा कि कल प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर अवश्य सुना जाये। इसके लिये सभी बूथ प्रमुखों को सूचना दे दी जाये।

ये हुए शामिल

बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, रामाशीष गुप्ता, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविन्द्र कौशल किशोर, कृष्णा नाथ राय, ब्रह्मा यादव, जीवन पति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, रमेश सिंह, उमेश मल्ल, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, धीरज मिश्र, हेमंत पाठक, जुगुल किशोर तिवारी, दयाशंकर शास्त्री, नथुनी कुशवाहा, अखिलेश्वर राय, नागेन्द्र सिंह, रामअशीष प्रसाद मौर्य, विनय राव, दुष्यंत राव आदि रहे।

Related posts

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल : देवरिया में 14 लाख से ज्यादा का टारगेट, डीएम ने किया अभियान का आगाज

Rajeev Singh

फोर्टिफाइड चावल से यूपी की किस्मत बदलेंगे सीएम योगी : जानें इसकी खूबियां, लागत और खेती का तरीका

Sunil Kumar Rai

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन : पूरी हुई मन्नत, बिटिया को अपने हाथों से खिलाई खीर

Rajeev Singh

अमृत महोत्सव : आजादी के रंग में रंगा यूपी विधान भवन, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Harindra Kumar Rai

सीडीओ ने नए कार्यकक्ष का किया उद्घाटन : शिक्षकों को दी प्रेरणा, बीएसए ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो होली : सीएम योगी ने ऐसे दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!