खबरेंदेवरिया

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Deoria News : महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा एवं एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि 1 जून से 18 जून के मध्य संभावित हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले चार संदिग्ध मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है, किंतु मृतकों के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने की सहमति नहीं मिलने की वजह से मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

एक प्रश्न के जवाब में डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि दर्ज आंकड़ों के अनुसार 18 जून 2023 को 18, 17 जून को 30, 16 जून को 09 तथा 15 जून को 12 व्यक्ति विभिन्न बीमारियों जैसे कार्डिक अरेस्ट, ब्रेन स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, किडनी फेलियर से ग्रसित मृत अवस्था में इमरजेंसी में लाये गए। इनमें से अधिकांश की आयु 60 वर्ष से अधिक की थी। जनपद में जून माह में एक भी पुष्ट मृत्यु हीट वेव की वजह से दर्ज नहीं हुई है।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने अनावश्यक पैनिक बढ़ाने वाली अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित प्रबन्ध किये गए हैं। दवाई की कोई कमी नहीं है। हीट वेव से पीड़ित व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं।

उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि लू के दृष्टिगत दोपहर 12 से शाम चार बजे तक विशेष एहतियात बरतें। अति आवश्यक हो तभी बाहर निकलें। हल्के रंग के कपड़ो एवं छातों का प्रयोग करें एवं पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

Related posts

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिली ग्रेड – ए रैंकिंग, सीएम ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी : पुलिस ने किया 37 हजार का चालान

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : 100 साल बाद काशी में फिर स्थापित होगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, डेढ़ दर्जन जिलों से निकलेगी यात्रा

Harindra Kumar Rai

सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के प्रोजेक्ट्स का जाना हाल : कार्यदाई संस्थाओं को दी ये वार्निंग

Sunil Kumar Rai

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड : जनवरी से जून तक बिकी 60 लाख से ज्यादा एसी, कंपनियों ने किया ये दावा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!