खबरेंदेवरिया

देवरिया : 20 फरवरी से शुरू होगा दूसरा प्रशिक्षण अभियान, कार्मिक करेंगे मतदान

Deoria News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) के लिए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण 20 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान इन सभी के मतदान की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी, कार्मिक-प्रशिक्षण देवरिया ने मुख्य राजस्व अधिकारी को तैयारियां पूरी रखने को कहा है।

प्रभारी अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी कार्मिक-प्रशिक्षण रविंद्र कुमार की तरफ से मुख्य राजस्व अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि, “समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउन हॉल देवरिया और एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया में दो पालियों में दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा है, “इस प्रशिक्षण में ही निर्वाचन में लगे हुए कर्मचारियों के मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। आपसे अनुरोध है कि इन दोनों प्रशिक्षण स्थल पर निर्वाचन में लगे हुए कर्मचारियों के मतदान के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का कष्ट करें।” चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे।

देवरिया में सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नियत तिथि पर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) स्वयं चुनाव से जुड़ी हर तैयारी का निरीक्षण कर रहे हैं।

Related posts

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी कैबिनेट ने 7 नगर पालिका के विस्तार को दी मंजूरी, जानें कितने और कौन गांव होंगे शामिल

Satyendra Kr Vishwakarma

धनगर समाज ने डीएम से की शिकायत : लेखपाल संघ नहीं मान रहा शासनादेश, जिलाधिकारी ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई प्रतियोगिता : जिला संयोजक बोले- प्रधानमंत्री की मंशा बेखौफ परीक्षा में बैठें छात्र

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 256 गांवों में पाइप लाइन से घरों में पहुंचा पानी : डीएम ने मार्च तक की दी डेडलाइन, क्या हर घर को मिल पाएगा जल !

Rajeev Singh

BIG NEWS : 29 सितंबर को देवरिया दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चौथी बार तय हुआ कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!