खबरेंदेवरिया

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया के ब्लड डोनेशन कैंप में 21 लोगों ने दिया रक्त, प्राचार्य ने किया प्रेरित

Deoria News : रोटरी सत्र 2022-23 (Rotary Session 2022-23) की शुरुआत, 2 जुलाई को रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई। शनिवार की सुबह 9:00 बजे से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Maharshi devraha baba Medical College) के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

21 लोगों ने दिया ब्लड

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई। पहले दिन कैंप में 21 लोगों ने रक्तदान किया। 4 जरूरतमंदों को डोनेशन कार्ड प्रदान कर रक्त उपलब्ध कराया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने किया। उन्होंने सबसे पहले ब्लड डोनेट कर दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इन्होंने निभाई भूमिका

इसके बाद शाम तक एक-एक कर 21 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्त का दान किया। रोटकी क्लब के इस अभियान में भारत विकास परिषद के सदस्य और इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ब्लॅड बैंक के डॉ पवन और डॉ एसके मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर चार्टर प्रेसीडेंट अखिलेंद्र शाही, प्रेसिडेंट अतुल बरनवाल, सचिव मुरली सिंह, ब्लॅड डोनेशन कोआर्डिनेटर कपिल सोनी, पूर्व अध्यक्ष नितिन बरनवाल, अरुण बरनवाल, राकेश बरनवाल, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ऋषि वर्मा, सुनील मिश्र, आशुतोष मरोदिया, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।        

Related posts

देवरिया को मिला 480 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा : सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, देखें

Sunil Kumar Rai

एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर : सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने 520 मोबाइल यूनिट को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

Deoria Hot Bazar List : देवरिया के सभी ब्लॉक में लगेंगे हाट बाजार, देखें किस दिन कहां होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया कुष्ठ कार्यालय का हाल : हस्ताक्षर कर गायब मिले 4 कर्मचारी, सीडीओ ने की सख्त कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान लगातार तीन दिन जनता से मिले मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने का प्लान तैयार : नगर आयुक्त और इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!