खबरेंराष्ट्रीय

Tajinder Bagga Arrest case : दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज, हरियाणा में रोकी गई टीम

New  Delhi : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) की गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस भाजपा नेता को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी।

हालांकि हरियाणा में पंजाब पुलिस टीम को रोक दिया गया। मामला दर्ज होने की जानकारी अधिकारियों ने दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “बग्गा के पिता ने शिकायत की है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए। पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की।

आवास से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा।

शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मोहाली में रहने वाले सन्नी अहलूवालिया नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था।

टिप्पणी का मामला है

पंजाब पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आप के खिलाफ प्रदर्शन

इस पूरे मामले में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में आप के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने इसे अरविंद केजरीवाल की बदले की राजनीति बताया है।

Related posts

सीएम योगी का आदेश : राज्य पक्षी और पशु के लिए जंगलों में विकसित किए जाएं विशेष पार्क, वन विभाग को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

बाढ़ की चपेट में यूपी की 25 लाख आबादी : सीएम योगी ने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने के दिए आदेश, फसल नुकसान का आकलन कर होगा भुगतान

Abhishek Kumar Rai

प्रभारी मंत्री और डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी : शहर से सलेमपुर तक चला अभियान

Swapnil Yadav

Ration Distribution : बुधवार से 20 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, अंत्योदय और गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लेखपालों को दी वार्निंग : खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण का रखें ख्याल, वरना…

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!