खबरेंदेवरिया

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लेखपालों को दी वार्निंग : खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण का रखें ख्याल, वरना…

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की।

बीते दिन कुल 89 प्रकरण आये, जिसमें सात प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जिन प्रकरणों की जांच करने स्वयं जाते हैं उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपालों का उत्तरदायित्व होगा कि उनकी तैनाती जिस ग्राम पंचायत में है, यदि वहाँ खलिहान की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होता है तो उनकी संज्ञान में लाएं।

यदि किसी अन्य माध्यम से उनकी संज्ञान में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी तो लेखपाल का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 89 प्रकरणो में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 51, पुलिस के 10, विकास के 06 व अन्य विभागों से 22 मामले आये। 07 प्रकरणों का शनिवार को समाधान किया गया।

शेष 82 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सलेमपुर सीमा पांडेय, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

खास खबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बनाया एक्सप्रेस प्रदेश, प्रगति के पथ पर ऐसे आगे बढ़ रहा राज्य

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

धनतेरस पर 75000 चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र : पीएम ने 10 लाख भर्ती के लिए रोजगार मेले का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

डीएम ने निर्माणाधीन प्यासी मझौली सेतु की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी : सुधार के लिए दी डेडलाइन, 2 लेन रोड का मांगा प्रस्ताव

Rajeev Singh

अजब-गजब : चोरों ने दिनदहाड़े 500 टन का पुल चुराया, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की मदद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!