खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi), जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma SP Deoria) ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

इस दौरान सदर तहसील में कुल 45 मामले आये, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभागों को समयबद्धता के साथ निस्तारित किये जाने के निर्देश के साथ सौंपा गया। 

    

कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। संपूर्ण समाधान दिवस जन शिकायतों के निस्तारण का एक प्रमुख माध्यम है। संपूर्ण समाधान दिवस पर आम जनमानस अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं।

जिम्मेदारी से निपटाएं मसले

कृषि मंत्री ने कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण प्रशासनिक हस्तक्षेप से संभव होता है, उनका तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। किंतु, जिन प्रकरणों के लिए व्यापक जाँच की आवश्यकता होती है उन्हें समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को अग्रसारित कर दिया जाता है। अधिकारियों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम बना कर काम करें  

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन मामलो में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त रुप में आवश्यकता हो, वे टीम बनाकर मौके पर जाएं व उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस, थाना दिवस आदि स्तरों पर प्राप्त होने वाले शिकायतों, समस्याओं का समाधान समयबद्वता के साथ करें।

इन विभागों से जुड़े मामले आए

सदर तहसील में राजस्व विभाग के 17  मामले, 9 पुलिस विभाग के, 3 मामले विकास विभाग के, 1 मामला समाज कल्याण विभाग का तथा शेष 15 मामले अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त हुए। कुल 7 का समाधान हुआ। शेष 38 मामलों को निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।

15 को मिला प्रमाण पत्र

तहसील दिवस के अवसर पर आयोजित दिव्यांग प्रमाणपत्र कैम्प में शनिवार को कुल 15 लोगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha), उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह (SDM Sadar Saurabh Singh), सीओ श्रीयश त्रिपाठी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीआरओ कृष्णकान्त राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath), तहसीलदार आनंद नायक, अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण, खण्ड विकास अधिकारी थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कंबल वितरित कर मनाया सांसद रविंद्र कुशवाहा का जन्मदिन : विधायक सभाकुंवर कुशवाहा सहित समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Rajeev Singh

G20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना : तीन अहम सत्रों में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Kajal Singh

बड़ी खबर : सीएम आदित्यनाथ ने कुशीनगर में तैयारियों का लिया जायजा, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA : उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कर्मियों की हुई तैनाती, प्रशासन ने बिक्री की गाइडलाइंस जारी की, जानें

Sunil Kumar Rai

सुनवाई : बांझपन से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, याची ने आंकड़ों को बनाया आधार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!