खबरेंराष्ट्रीय

Commonwealth Games 2022 : 8वें दिन भारत ने जीते 3 गोल्ड सहित 6 मेडल, भारतीय पहलवानों ने कुश्ती में दिलाए पदक

Commonwealth Games 2022

New Delhi : भारतीय कुश्ती दल ने खासा असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के 8वें दिन 6 पदक जीते। इनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

अंशु मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत, जबकि महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती में दिव्या काकरान ने और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कुश्ती में मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 26 तक पहुंच गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुश्ती दल को पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़ी चुनौती को पार किया और भारतीयों को गौरवान्वित किया। आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आप कामयाबी की और सीढ़ियां चढ़ें। हार्दिक बधाई!”

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने और इतिहास रचने के लिए बजरंग पूनिया को बधाई। आपकी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आपके स्वर्ण पदक दरअसल सर्वश्रेष्ठ बनने की आपकी ललक, और नए भारत की भावना को दर्शाते हैं।”

दीपक को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने लिखा, “हमारे युवा पहलवान दीपक पूनिया को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण देखने में बेहद प्रभावशाली था। आपने भारत को बहुत खुशी और मान दिलाया है।”

अंशु को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में रजत पदक जीतने के लिए अंशु मलिक को बधाई। आपने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहलवानों में से एक के तौर पर अपनी योग्यता साबित की है। आपके सभी भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

दिव्या के लिए राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, “दिव्या काकरान को राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपकी अचूक दृढ़ता और फुर्ती ने भारत को दिल खुश करने वाली जीत दिलाई। आप जैसे हमारे युवा पहलवान भारतीय खेलों के भविष्य के लिए संभावनाओं से भरपूर हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “एक और प्रतिभाशाली युवा पहलवान मोहित ग्रेवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। आप जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए आपने कई चुनौतियों को पार किया है। ये देश कामना करता है कि आप भविष्य में ऐसे कई और सम्मान लाएंगे।” प्रधानमंत्री ने भी पहलवानों को इतने शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related posts

अब देश में बिकेंगे ‘भारत’ ब्रांड के खाद्य उत्पाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को किया रवाना, जानें कितनी होगी कीमत

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : जिला आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई, करीबियों को लाइसेंस दिलाने में किया फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सलाहुद्दीन ने बकरी पालन से लिखी कामयाबी की इबारत : सालाना लाखों की हो रही कमाई, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

Rajeev Singh

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : घाघरा नदी पुल वाहनों के लिए 4 दिन रहेगा बंद, डीएम ने राज्य सेतु निगम को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!