खबरेंदेवरिया

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

-कृषि मंत्री, सदर सांसद एवं सदर विधायक ने दिव्यांजनो में 60 मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण
-दिव्यांगजनो को हर संभव सहयोग किये जाने के लिए यह सरकार कटिबद्ध-कृषि मंत्री
-सरकार द्वारा दिव्यांजनो के कल्याण के लिये अनेक योजनायें भी है संचालित-सदर सांसद
-दिव्यांजनो के जीवन में खुशहाली लाने का हम सभी का हर संभव होगा प्रयास-सदर विधायक

Deoria News : एसएसबीएल इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को 60 मोटराईज्ड ट्राई साइकिल कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi), सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) एवं सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने दिव्यांजनो को प्रदान कर उन्हे माल्यार्पित व रवाना किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री शाही ने कहा कि दिव्यांगजनों को हर संभव सहयोग किये जाने के लिए यह सरकार कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि दिव्यांजनो में भी अपार उर्जा व क्षमता है। अपने अन्दर छिपी कमजोरी को निकाले व अपनी दक्षता क्षमता का प्रदर्शन करते हुए उद्देश्यो को प्राप्त करें। दिव्यांग ने पैरा ओलम्पिक खेल में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई पदक जीतने का कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

योजनाएं चल रही हैं
सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांजन आत्मनिर्भर बनने की दिशा में इस साधन का उपयोग करें। सरकार द्वारा दिव्यांजनो के कल्याण के लिये अनेक योजनायें भी चलायी है।

प्रयास करेंगे
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांजनो के जीवन में खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास हम सभी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

इन्होंने निभाई भूमिका
इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, दिव्यांगजन व उनके परिजन सहित अन्य जुड़े व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : एक घंटे में हुई पिता और पुत्र की मौत, घर में मचा मातम, पूरा गांव गम में डूबा

Satyendra Kr Vishwakarma

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के खुर्शीद अहमद की शिक्षण शैली के सब दीवाने, पढ़ें उनका शिक्षा मित्र से राष्ट्रीय अवार्ड तक का सफरनामा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी में 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, विपिन टाडा को गोरखपुर से सहारनपुर भेजा गया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार में तैयार हुए 77 स्टेडियम और 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल, सीएम ने बताईं उपलब्धियां और खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ ने दिखाई सख्ती : इन वाहनों पर अनिवार्य लगाना होगा रिफ्लेक्टर टेप, नहीं तो…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!