उत्तर प्रदेशखबरें

CM 100 Days Review Meeting : सीएम योगी ने सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा की, बनाया ये प्लान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी।

सरकार के गठन के उपरांत सभी विभागों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम 100 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्य योजना तय की गई थी। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि प्रथम 100 दिनों का लक्ष्य प्रत्येक दशा में 30 जून, 2022 तक पूर्ण करा लिया जाए। मुख्य सचिव स्तर से विभागीय समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

प्रेस वार्ता की जाएगी

मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 05 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 04 जुलाई, 2022 को राज्य स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएं तथा प्रदेश सरकार के लिए गये संकल्पों के क्रम में अब तक हुई प्रगति से जनता को अवगत कराएं।

जनता के बीच जाएं

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर विभागीय मंत्रियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जनता को सरकार के कार्याें की 100 दिन की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आगामी 06 माह के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी जाए। सभी मण्डलों के प्रभारी मंत्रीगण अपने प्रभार के मण्डलों में जनता के बीच जाएं।

जनता ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लम्बित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

आजमगढ़ और रामपुर में हो काम

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरातन स्थली है। संगीत जगत के प्रतिष्ठित विभूतियों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप कला-संगीत साधकों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए।

हेल्थ एटीएम के लिए काम हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को पीपीपी मोड पर संचालित करने के सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इसे मॉडल के रूप में लागू किया जाए। हेल्थ एटीएम की स्थापना के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। व्यापक जनहित के दृष्टिगत यह एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। दूर-दराज के इलाकों में टेलीकन्सल्टेशन को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

एक्शन प्लान तैयार हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि डग्गामार बसों को एक व्यवस्था से जोड़ने पर विचार किया जाए। इनके लिए रूट का निर्धारण किया जा सकता है। इससे प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस सम्बन्ध में सभी आयामों पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए।

आय बढ़ाने के उपाय तलाशे परिवहन विभाग

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग नवाचारों के माध्यम से अपने साधनों से आय के नए स्रोत सृजित करने के उपाय करे। परिवहन विभाग की भूमि सभी जगह प्राइम लोकेशन पर है। यहां होटल, रेस्त्रां आदि का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में डबल मर्डर : तीसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

UPSC Result 2022 : यूपीएससी ने दो प्रमुख परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया, उम्मीदवारों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किसानों को दिलाया भरोसा : बारिश कम हो या ज्यादा परेशान न हों, हर कदम पर साथ सरकार

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!