उत्तर प्रदेशखबरें

UPSI Result 2022 : सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के सफल 9,534 अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं, जानें क्या कहा

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर चयनित 9,534 अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस बल में सेवा के लिए चयनित किए गए यह युवा प्रदेश में अमन-चैन के माहौल को कायम रखने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी विशाल संख्या में एक साथ सीधी भर्ती के जरिए उपनिरीक्षकों के चयन से विभाग की कार्यदक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

2 करोड़ को मिला रोजगार

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार मिशन रोजगार के माध्यम से युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। विगत 5 वर्षों में एमएसएमई इकाइयों में 2 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला।

5 लाख को मिली सरकारी नौकरी

एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम से 25 लाख युवाओं को तथा विभिन्न निवेश परियोजनाओं के शुरू होने से 05 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। स्टार्ट-अप नीति के अन्तर्गत 05 लाख नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए। पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 05 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयीं।

Related posts

नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, नवाब सिंह नागर सहित इन हस्तियों ने की शिरकत

Abhishek Kumar Rai

अंग्रेजी पेपर लीक मामला : माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई, 52 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किया स्कूल चलो अभियान-2023 का शुभारंभ : बताया सरकार ने कैसे किया बेसिक एजूकेशन का कायाकल्प

Swapnil Yadav

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

International Older Persons Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग हुए सम्मानित, न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी ने कहा-बुजुर्गों को हंसते-मुस्कुराते रहने दीजिए

Rajeev Singh

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!