खबरेंदेवरिया

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों द्वारा मण्डल के एक बूथ अध्यक्ष के घर की दीवार पर “एक बार फिर से भाजपा सरकार” का लेखन किया गया।

इसी के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बैतालपुर मण्डल के बूथ संख्या 161 पर तथा देवरिया नगर मण्डल के रामगुलाम टोला के बूथ संख्या 197 पर मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के साथ सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष अंकित वर्मा ने दीवार लेखन किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। इस दौरान जितेंद्र सिंह, विजय सिंह, राजन मल्ल, सुधीर श्रीवास्तव, यशवंत शाही, शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।

देवरिया नगर के बूथ पर दीवार लेखन के बाद सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब जनसंघ का जन्म हुआ था, तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे… न संसाधन थे। लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी। जिसका परिणाम है कि आज हम दुनिया के सबसे बड़े दल हैं।

निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज भाजपा मतलब मिशन, भाजपा मतलब समाज सेवा, भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण और भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण है।

पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने लगाया बूथों पर झण्डा
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों के घर पर पार्टी का झण्डा लगाया और सुबह 9.45 बजे से टेलीविजन, नमो ऐप, फेसबुक, यूट्यूब के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी सुना।

इसी के क्रम में
-विधायक शलभ मणि ने देवरिया के बूथ 210
-विधायक दीपक मिश्रा शाका ने बरहज के बूथ 236 -विधायक जयप्रकाश निषाद ने रुद्रपुर के बूथ 131
-विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने रामपुर कारखाना के बूथ 30
-विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने भाटपाररानी के बूथ 81
-जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने भाटपाररानी के बूथ 113
-एमएलसी रतनपाल सिंह ने देवरिया के बूथ 283
-पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव ने देवरिया के बूथ 278
-पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया के बूथ 120
-निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया के बूथ 277
-निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लार सरोज देवी ने सलेमपुर के बूथ 217 तथा
-पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल ने देवरिया के बूथ 242 पर बूथ अध्यक्ष के घर झण्डा लगाया और प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना।

जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने देवरिया के बूथ 161, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने देवरिया के बूथ 154, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम ने रुद्रपुर के बूथ 236 तथा क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने भाटपाररानी के बूथ 321 पर बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का झंडा लगाया और प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। इसके अलावा सभी ब्लॉक प्रमुखों, जिला पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों और मण्डल अध्यक्षों ने भी एक-एक बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच भाजपा का झंडा लगाया।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : देवरिया और कुशीनगर समेत 41 जिलों के साढ़े चार लाख किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार ने मंजूरी दी

Sunil Kumar Rai

डीआईओएस की जांच में बंद मिले 2 विद्यालय : अधिकारी ने की कार्रवाई, बलटिकरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तारीफ की

Abhishek Kumar Rai

गौरीबाजार-हाटा मार्ग से बनकटिया पिच रोड बन कर तैयार : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने लोगों को दी बधाई

Rajeev Singh

Deoria News : जल्द शुरू होगा देवरिया-बेलडाड़ मार्ग का काम, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

गीता प्रेस आने वाले पहले पीएम होंगे मोदी : आज करेंगे शताब्दी वर्ष समारोह का समापन, गोरखपुर मंडल को देंगे योजनाओं का तोहफा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!