उत्तर प्रदेशखबरें

जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज न करें : मुख्यमंत्री योगी

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आए 180 लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही हरगिज ना करें।

मुख्यमंत्री एक-एक करके सबके पास खुद गए और सभी की समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

Related posts

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

CDS Helicopter Crash: सीएम योगी ने CDS बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दिलाया भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में डबल मर्डर : तीसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

अमृत महोत्सव : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने किया रवाना, देखें VIDEO

Shweta Sharma

देवरिया : 100 गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण-पत्र, सीडीओ बोले- फिर चीनी का कटोरा बनेगा जनपद

Sunil Kumar Rai

फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया का देवरिया में जोरदार स्वागत : आतिथ्य में उमड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!