उत्तर प्रदेशखबरें

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाह अफसरों पर सीएम की नजर टेढ़ी : इन जिलों के अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में 170 लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री एक एक कर सभी से मिलने पहुंचे और समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि आलाधिकारियों को उसके गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा जहां से लोग लगातार समस्याएं लेकर आ रहे हैं।

उन्होंने थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण ना करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी आलाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर समस्या का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जल्द से जल्द कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करने के निर्देश दिये।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि हर परेशान व्यक्ति के साथ पूरी तरह संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में ज्यादार लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

Related posts

पोषाहार वितरण में चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान : यूपीडेस्को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

Deoria news : सनातन सेना ने अब तक मंदिरों में लगाए 400 से अधिक पौधे, 11 सितंबर को देवरहा बाबा तपो आश्रम में करेंगे पौधा रोपण

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सम्मान समारोह : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय, कही ये बड़ी बात

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : पहली बार इस नामी स्कूल में पढ़ेंगी छात्राएं, जानें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

Shweta Sharma

शाहजहांपुर : 88 साल के बुजुर्ग ने अधिवक्ता के हत्याकांड को दिया अंजाम, बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!