खबरेंदेवरिया

सीएम योगी ने डीएम-एसपी संग की समीक्षा : दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के लिए दिए आदेश, पंडाल लगाने में रखना होगा ध्यान

-दुर्गापूजा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के आला अधिकारी बैठक में वर्चुअली हुए शामिल

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरते। पूजा पंडाल इस तरह से लगाये जाएं, जिससे आम जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो। पूजा स्थलों के निकट साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि रात को विशेष पेट्रोलिंग की जाए। किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए सोशल मीडिया की विशेष निगरानी की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS), पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS), मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar), सीएमओ डॉ राजेश झा (Dr Rajesh Jha), अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीपीआरओ अविनाश कुमार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह वर्चुअली जुड़े।

Related posts

देर रात सलेमपुर सीएचसी पहुंचे डीएम और एसपी : एमओआईसी मिले गायब, सख्त तेवर पर मध्य रात्रि में वापस लौटे केंद्र

Sunil Kumar Rai

पीएम कुसुम योजना में बेहद सस्ती कीमत में मिल रही सोलर पंप : सरकार दे रही सब्सिडी, ऑनलाइन करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

तटबंधों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी : ग्राम प्रधानों से की बात, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

आईएमएस में हुआ उद्भव 2025 का आयोजन : छात्रों ने कंपटीशन में दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ की स्टार्ट-अप पॉलिसी ने बदला यूपी का माहौल, करोड़ों युवाओं को मिलेगा लाभ, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!