उत्तर प्रदेशखबरें

भारत के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ : विदेश में भी मची धूम, जानें जनता ने क्या कहा

Uttar Pradesh : योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी लोकप्रियता में भी गजब का इजाफा देखने को मिला है। भारत के विभिन्न राज्य के लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडिया के फेवरेट सीएम बनकर उभरे हैं। यही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों में भी सीएम योगी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लगातार सीएम योगी के समर्थन में हैशटेग ट्रेंड करता रहता है। गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हैशटैग #IndiaKeFavouriteCM ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री बताया गया है।

इस ट्रेंड में यूपी ही नहीं तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तराखंड के लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया है। यही नहीं जर्मनी और स्पेन से भी लोगों ने योगी को बेस्ट सीएम बताया है। सोशल मीडिया पर करोड़ों यूजर्स के बीच सीएम योगी और बदलते उत्तर प्रदेश को लेकर चर्चाएं आम हैं।

गौरतलब है कि यूपी से माफिया और गुंडाराज के खात्मे के अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, अपराध, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, 35 लाख करोड़ का निवेश और रोजगार के मोर्चे पर बेहतरीनब प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए सीएम योगी को लेकर क्रेज बढ़ते हुए साफ देखा जा सकता है।

इसके अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने दशकों से बने परसेप्शन को तोड़ते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में ऊंचाइयों को हासिल किया है, उसे भी लोगों की सराहना मिल रही है।

साथ ही विरासत का सम्मान और अयोध्या, काशी, मथुरा सहित चित्रकूट, नैमिश और प्रयागराज में जिस तरह मूलभूत सुविधाओं का विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है, उसे लेकर भी लोगों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सकारात्मक भाव बढ़ा है। साथ ही मिथकों को तोड़ते हुए जैसे उन्होंने नोएडा का दौरा किया, लोग सोशल मीडिया पर इसकी भी सराहना करते दिख रहे हैं।

Related posts

सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन : स्थलों पर ड्रोन से नजर रख रहा देवरिया प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया हेल्प डेस्क, देखें PHOTOS

Rajeev Singh

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

BREAKING : ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपये का किया फर्जीवाड़ा, डीआरआई की जांच में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

Raksha Bandhan 2022 : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया ये संकल्प

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : 10 जून तक अतिक्रमण मुक्त होंगी यूपी की सड़कें, बयानवीरों पर होगी कार्रवाई, सीएम ने दिए आदेश

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : एक साथ जांच करने पहुंची दर्जनों टीमें, शिक्षकों में मचा हड़कंप, इस ब्लॉक में चला अभियान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!