उत्तर प्रदेशखबरें

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता की जयन्ती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है। यूपी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर बड़ा फैसला लिया है। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े मंदिरों और स्थलों पर 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ होगा। इस संबंध में राज्य संस्कृति विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीराम की गाथा को देश-दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।

सीएम ने आगे कहा, उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील एवं समरसतायुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है। राज्य संस्कृति विभाग ने सूचना जारी कर महर्षि वाल्मीकि से जुड़े मंदिरों और स्थलों पर 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ करने का आदेश दिया है।

Related posts

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai

अभ्युदय योजना के 26 छात्रों को मिला मुफ्त टेबलेट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और डीएम जेपी सिंह ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

फसल नुकसान होने पर 72 घंटे में टोल फ्री नंबर पर दें सूचना : देवरिया में इन केंद्रों पर तैनात कर्मी करेंगे मदद

Swapnil Yadav

15 में से 9 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब : विधायक सुरेंद्र चौरसिया की जांच में सिधुआ सीएसची पर नदारद मिला स्टॉफ, कमियों पर एमएलए ने जताई नाराजगी, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!