खबरेंशिक्षा

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Uttar Pradesh : राजधानी लखनऊ में स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University – AKTU) में काउंसलिंग प्रक्रिया अगले एक-दो दिनों में शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की टीम, एनटीए और एनआईसी की टीमों के साथ लगातार बैठ कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रोफ़ेसर विनीत कंसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।

दरअसल पिछले शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया था कि एनटीए द्वारा कराई जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया में रैंकिंग संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी है। हालांकि बी – आर्क की काउंसलिंग लगातार चलती रही है। इसके बाद से लाखों छात्रों को इंतजार करना पड़ा था। लेकिन अब यूनिवर्सिटी की टीम ने मामले को लगभग सुलझा लिया है। अगले 1-2 दिनों में फिर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होना संभावित है।

Related posts

Mega Loan Mela : यूपी का एमएसएमई सेक्टर दूसरे राज्यों के लिए बना नजीर, जानें सीएम और वित्त मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

UP Election 2022 : सात चरण में होंगे यूपी विधानसभा के चुनाव, देखें चरणवार जिलों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

दशहरा-दीपावली पर प्रदेश को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति : मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

पूरी भव्यता से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभा यात्रा : अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने किया भावपूर्ण स्वागत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!