उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर पर टीम को दी बधाई : जानें क्या बोले दोनों उपमुख्यमंत्री

Uttar Pradesh News : उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। एक-एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे।

उन्होंने कहा कि एक अपराधी का ऐसा अंजाम बताता है कि माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों को अपराधी नहीं बनाएंगे और उन्होंने अपराधी नहीं बनाया होता तो अतीक के बेटे का भी ऐसा अंजाम नहीं होता।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर भी कहा कि यूपीएसटीएफ को बधाई देता हूं। उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उसे कठोर से कठोर सजा मिलेगी। योगी सरकार जनता को सुरक्षित शासन देने के लिए प्रतिबद्घ है।

अतीक अहमद का पुत्र असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था और पांच लाख रुपये का इनामी था। असद अपने साथी मकसूद के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार एवं डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।

एसटीएफ टीम ने उसे परीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया।

Related posts

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सरकार दलित समाज को बना रही सशक्त

Sunil Kumar Rai

पीड़ितों की मदद में न हो विलंब : मुख्यमंत्री योगी

Shweta Sharma

योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना को दी मंजूरी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताए स्कीम के लाभ

Sunil Kumar Rai

विशेष वरासत अभियान की डेडलाइन करीब : समस्या हो तो आज ही करें आवेदन, योगी सरकार ने अब तक निपटाए लाखों प्रकरण

Satyendra Kr Vishwakarma

उर्वरक विक्रय केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी : तीन को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!